Showing posts with label लतीफ़े. Show all posts
Showing posts with label लतीफ़े. Show all posts

Monday, December 29, 2008

लतीफ़े

दुर्घटना के बाद अस्पताल में भर्ती रामू ने आंखें खोली, तो डॉक्टर को सामने पाया।
डॉक्टर (रामू से)- मेरे पास तुम्हारे लिए दो खबरे हैं एक अच्छी, एक बुरी। पहले कौन-सी सुनाऊं।
रामू (डॉक्टर से)- बुरी ही सुना दीजिए।
डॉक्टर- हमें ऑपरेशन करके तुम्हारे दोनों पैर काटने पडे़ हैं।
रामू- क्या इसके बाद भी कोई अच्छी खबर हो सकती है।
डॉक्टर- हां, अच्छी खबर यह है कि वार्ड ब्वॉय तुम्हारे जूतों को अच्छी कीमत देकर खरीदना चाहता है।

लतीफ़े2

राम (श्याम से)- तुमने छुट्टियों में कहा जाने का निर्णय लिया?
श्याम (राम से)- अभी तक कुछ तय नहीं हुआ यार।
राम- क्यों?
श्याम- मैं कह रहा हूं कि इस बार पूरी दुनिया घूमेंगे। परंतु मेरी पत्नी कहती है कि कही और चलते हैं।

लतीफ़े 1

अध्यापक (चिंटू से)- तुम गणित में फेल हो गए?
चिंटू (अध्यापक से)- मैं क्या करता? आपने ही गलत पढ़ाया।
कभी 4 और 4 आठ कहा, कभी 6 और 2 आठ बताया और कभी 5 और 3 आठ बताया।

लतीफ़े

राजेश (मोहन से)- अरे दोस्त, पत्नी को बेगम क्यों कहते है?
मोहन (राजेश से)- दोस्त, शादी के बाद सारे गम पति को मिलते हैं और पत्नी बेगम हो जाती है।